फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में गेहूं की फसल जोती

विज्ञापन
बिजनौर: नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में गेहूं की फसल जोतता किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हरचंदपुर में गेहूं की फसल जोती
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। कृषि कानून के विरोध में किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में कृषि कानून का विरोध कर रहे एक किसान ने तीन बीघा गेहूं की फसल जोत कर कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए कृषि कानून का विरोध जारी है। नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी किसान देव कुमार ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उसने ने शुक्रवार को ट्रैक्टर से गेहूं की करीब तीन बीघा फसल जोत डाली। किसान देव कुमार ने कहा कि कृषि कानून जबरन किसानों पर थोपकर केंद्र सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवीं रखने का षड्यंत्र रख रही है। देव कुमार ने कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों को प्रताड़ित करने और उन पर झूठे मुकदमे लगाने की केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें