फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच के लिए जन आंदोलन करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
बिजनौर जजी बार हॉल में पश्चिमी उप्र हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथगिण - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए जन आंदोलन करने का निर्णय
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति की बैठक में 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने वादकारियों के हितों के लिए वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की वकालत की। इसके लिए जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अभियान से सांसदों व राजनीतिक दलों के नेताओं को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को बिजनौर में हुई बैठक में बार कौंसिल ऑफ यूपी के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग कई साल से चली आ रही है। जब तक वादकारियों को हाईकोर्ट बेंच नहीं मिलेगी तब तक उनके लिए सस्ता व सुलभ न्याय एक सपना है। उन्होंने सीएए के विरोध में हुए बवाल में बिजनौर जिले में तीन वकीलों के नामजद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ सबूत नहीं हैं, उनके नाम रिपोर्ट से तुरंत निकाले जाएं। उन्होंने मंडावर रोड की ओर से जजी का बंद गेट भी जल्दी खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के चेयरमैन मांगेराम एडवोकेट ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वेस्ट यूपी के सांसदों से मुलाकात करेंगे। सांसदों से पीएम पोर्टल पर हाईकोर्ट बेंच बनाने के लिए लिखने के लिए कहा जाएगा। साथ ही उनसे बेंच का मुद्दा संसद में उठाने के लिए भी कहा जाएगा। जनता को भी बेंच के आंदोलन से जोड़ा जाएगा और इसे जन आंदोलन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, सपा विधायक मनोज पारस, भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, रालोद के क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह देशवाल, मुनिदेव शर्मा ने भी हाईकोर्ट बेंच को जनता का हक बताते हुए इसके लिए समिति का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी बेंच के फायदे बताकर आंदोलन से जोड़ना होगा। यूपी बार कौंसिल के सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो राज्य सरकार से प्रस्ताव मंगवाकर बेंच स्थापना को मंजूरी दे सकती है। बैठका का संचालन जिला बार महासचिव नवदीप सिंह व संयोजक नरेशचंद्र शर्मा ने किया। बैठक में जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, राकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान समेत 22 जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें