स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की जा रही है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी गई है। क्योंकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करके काफी हद तक बचा जा सकता है। सभी के लिए मास्क और दो गज की दूरी अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें
वहीं सहारनपुर में एक छह साल बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। मासूम बच्चा दिल की बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन करने की सलाह परिजनों को दी है। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराने को कहा था। तीन दिन पहले परिजनों ने सहारनपुर में बच्चे की कोरोना जांच कराई थी। सोमवार शाम को बच्चे की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल बच्चा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।