फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी में वेस्ट का जलवा

Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के राहुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रो कबड्डी में एक बार फिर राहुल चौधरी, रोहित चौधरी जलवा बिखेरेंगे। राहुल चौधरी तेलुगु टाइटन के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। इस बार रोहित चौधरी को पुनेरी पल्टन ने 30 लाख में खरीदा है। 
विज्ञापन


गांव जलालपुर छोइया के कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी इस बार भी तेलुगु टाइटन के लिए खेलेंगे। राहुल चौधरी तेलगू टाइटन के सबसे महंगे खिला़डी होंगे। राहुल चौधरी पर इस बार बोली नहीं लगी है। उन्हें रिजर्व में रखा गया था। तेलुगु टाइटन ने मंगलवार को 50 लाख में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। तेलुगु टाइटन से हुए करार के मुताबिक राहुल चौधरी को 25 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि दी जानी है। ऐसे में तेलुगु टाइटन की ओर से राहुल चौधरी को 80 लाख रुपये मिलेंगे। 

उधर, गांव बागड़पुर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित चौधरी ने विगत वर्ष प्रो कबड्डी दिल्ली दबंग की ओर से खेली थी। पर इस बार रोहित चौधरी को पुनेरी पल्टन ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। वर्ष 2015 में प्रो कबड्डी में रोहित चौधरी ने कई मैच जिताए थे तथा अपनी अलग पहचान बना ली थी। गत वर्ष चोट लगने से वह ज्यादा नहीं खेल पाए थे। इस बार रोहित चौधरी फिट हैं और प्रो कबड्डी में जलवा बिखरने को बेताब हैं। 
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रो कबड्डी में अपनी अलग पहचान बना ली है। जिले के कई खिलाड़ी प्रो कबड्डी की लाइन में हैं। 24 मई को भी प्रो कबड्डी में खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें