फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाई तो खैर नहीं

Mon, 29 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में नगर में सफाई व्यवस्था के भौतिक सत्यापन के लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगाई। एसडीएम के निर्देशन में प्रत्येक वार्ड में राजस्व कर्मी जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा गंदगी फैलाने वालों से जुुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रात: छह बजे से दस बजे तक और दस बजे दो बजे तक सफाई व्यवस्था के भौतिक सत्यापन कराने के प्रशासन को निर्देश दिए। एसडीएम सहदेव मिश्र ने 20 लेखपालों को नजीबाबाद पालिका वार्ड में जाकर सफाई की रिपोर्ट तैयार करने के टीम लगाई।

राजस्व टीम ने नगर के मकबरा, सेवाराम, मुगलू शाह समेत विभिन्न वार्डों में जाकर सड़कों और नालियों की सफाई के साथ डस्टबिन व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा सफाई व्यवस्था में नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यदि सफाई होने बाद नागरिक डस्टबिन के बाहर गंदगी फेंकते या साफ मार्गों पर गंदगी करते मिलते हैं तो उनसे जुुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उधर,पालिका अध्यक्ष मौअज्जम खां एवं सफाई निरीक्षक ने सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से अपनी पूरी क्षमता एवं लगन के साथ सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

 सफाई अभियान चलाया
चंदक में चंदक के युवाओं ने कस्बे को चकाचक बनाने के लिए संकल्प ले लिया है। नागरिकों ने रविवार से अभियान शुरू कर दिया। पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया।

सड़कों पर झाडू लगाई और कूड़ा ले जाकर आबादी से बाहर डलवाया। युवाओं सचिन, सुमित, शेखर, कोमल, गौरव ने रविवार को कस्बे में सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नहर की पुलिया के पास से झाडू लगाते हुए सफाई करनी शुरू की। उनकी पहल को देखते हुए बाकी युवा भी उनके साथ हो गए।

दुकानों के बाहर, गलियों में भी झाडू लगाई। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा कूड़ा उसी में एकत्र करने को कहा। साथ ही नाली में गंदगी न एकत्र होने देने को कहा। पॉलीथीन का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। युवाओं ने हर रविवार को कस्बे में अभियान चलाकर सफाई करने की बात कही। युवाओं की इस पहल की कस्बे के लोगों ने भी सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें