फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर पानी भरने से तौल प्रभावित

विज्ञापन
मंडावली के मंझाड़ी गन्ना क्रय केंद्र पर भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर वर्षा से कीचड़ होने से दो दिन से तौल बंद है। उधर किसान रुक-रुककर हो रही वर्षा से गन्ना कटान और ढुलान न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गन्ना क्रय केंद्रों मंझाड़ी, औरंगपुर बसंता, रहमापुर, काशीरामपुर और मोहनपुर में तौल प्रभावित है। गन्ना क्रय केंद्रों पर तीन दिन से हो रही वर्षा का पानी रुका हुआ है, जगह-जगह कीचड़ है। उधर किसान भी वर्षा के कारण समय से गन्ना काटने और उसे क्रय केंद्रों तक ले जाने के लिए परेशान हैं। जलसिंह, हरपाल सिंह, रणवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, अनुज राठी आदि गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर भारी कीचड़ की स्थिति में तौल के लिए गन्ना ले जाना संभव नहीं है।
उधर मंझाड़ी और औरंगपुर बसंता के गन्ना क्रय केंद्र के तौल प्रभारी सुरेश और वीरेंद्र ने बताया कि वर्षा के चलते किसान क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर नहीं पहुंच रहे। गन्ना आते ही तौल शुरू कर दी जाएगी। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर और द्वारिकेश शुगर मिल के भी कई गन्ना क्रय केंद्रों पर वर्षा से तौल प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें