फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं लगेंगे बिजनौर में साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कोरोना वायरस के चलते बिजनौर में बुधवार एवं रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इन बाजारों में दूर दराज से दुकानदार आते हैं। खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

बिजनौर में रामलीला मैदान व काजीपाड़ा में हर बुधवार एवं रविवार को साप्ताहिक बाजार लगते हैं। बिजनौर के अलावा आसपास के गांव एवं कस्बों के लोगों की बाजार में खूब भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा मोहल्ला काजीपाड़ा एवं सिविल लाइन में भी बाजार लगता है। लेकिन कोरोना वारयस को लेकर चौतरफा खौफ के चलते डीएम रमाकांत पांडेय ने बिजनौर में रामलीला मैदान समेत अन्य जगह लगने वाले साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी है। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते साप्ताहिक बाजार पर अग्रिम आदेश तक रोक है। एडीएम प्रशासन को इस बारे में निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें