फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को मास्क किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरित किए
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरित किये गए। कर्मचारियों से विशेष सफाई अभियान में पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया। पालिका में ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने 50 सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरित किए। बाकी कर्मचारियों के मास्क सफाई नायकों को दिए गए हैं। ईओ ने कहा कि पालिका द्वारा सड़क व नालियों के अलावा खाली पड़े प्लॉट व झाड़ियों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में किसी भी तरह की संक्रामक बीमारी को नहीं फैलने दिया जाएगा। शमशाद अंसारी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई के साथ साथ अपनी स्वच्छता का भी ध्यान रखें। सफाई करते वक्त मास्क व ग्लब्स पहनें। सफाई के बाद अपने कपड़े बदले और नहाएं। अपने हाथ साफ रखें। इस दौरान सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें