फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा
विज्ञापन

बिजनौर। बूंदाबांदी और हवा के ठंडे झोकों ने मौसम का मिजाज कुछ ठंडा कर दिया है। बारिश की उम्मीदों से किसानों के चेहरे भी खिले हैं। अगर अच्छी बारिश होती है तो गन्ने की फसल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। जिले भर में 2.3 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आंधी के झोके थमने के बाद करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही थी। शुक्रवार सुबह भी करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई। दुपहर में भी कुछ देर बारिश पड़ी इस बूंदाबांदी से फसलों की सिंचाई लायक पानी तो नहीं बरसा है लेकिन फिर भी गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। जिले में तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा था। लेकिन शुक्रवार को तापमान 35 डिग्री तक रहा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसान हुकुम सिंह, राकेश सैनी आदि का कहना है कि इस समय एक अच्छी बारिश सभी फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। किसानों का फसलों की सिंचाई का समय और खर्च भी बचेगा। किसानों ने बताया कि आम की फसल के लिए भी बारिश बहुत अच्छी है। आंधी या तेज हवा आने से ही आम की फसल को नुकसान होता है।

बिजनौर में शुक्रवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें