फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईवे पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी

Wed, 25 Jun 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में चक्कर रोड के पास बारिश से हुए जलभराव से निकलते ट्रक से फैले पानी से बचने का प्रयास क
विज्ञापन
जलालालाबाद। बारिश से जलालाबाद फ्लाइओवर से रोडवेज बस स्टेशन तक हाईवे के दोनों ओर जलभराव हो गया है। जलभराव से राहगीरों और पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर के मालगोदाम तिराहे से आजाद चौक तक हल्की बारिश से ही सड़क किनारे जलभराव हो जाता है। हाईवे किनारे जल निकासी के लिए नाले तो बनाए गए, लेकिन नालों से बारिश के पानी निकासी नहीं हो पाती। दरअसल, हाईवे किनारे दुकानदारों और मकान स्वामियों ने नालों पर कब्जा कर रखा है।
हल्की बारिश से सड़क तालाब बन जाती है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से राहगीरों और पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के एक सप्ताह तक मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अब्दुल वफा, मो.फुरकान खान, आफताब आलम, सिकंदर आदि का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती। उन्होंने ने प्रशासन से नालों से अतिक्रमण हटवाने और सड़क पर होने वाले जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें