फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटरा रजबहे में 20 साल के बाद पानी बहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कोटरा रजबहे में अब 20 सालों के बाद पानी बहेगा। विधायक के हस्तक्षेप में अवरोधों को खत्म कर खोदाई का कार्य चालू हो गया है। शिखर सीनियर सेंकेंड्री स्कूल सहित कई स्थानों पर अवरोध थे। धिकारियों का कहना है कि मार्च अंत तक कोटरा रजवहा पूरी तरह से चालित हो जाएगा।
विज्ञापन

20 साल पहले सरकार की ओर से नगीना क्षेत्र के गांव बूढ़ावाला टेल से धामपुर तहसील क्षेत्र में करीब 50 से अधिक गांवों में 21 किलोमीटर लंबा कोटरा रजबहा निकाला गया था। इस पर करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आई थी। लेकिन किसानों के कई जगहों पर अवरोध कर दिए जाने के कारण रजबहे के अंतिम छोर तक निर्माण नहीं हो सका। केवल 14 किलोमीटर तक ही कोटरा चालित था लेकिन कई स्थानों पर किसानों द्वारा अवरोध के चलते चालू नहीं हो पाया था।
बुधवार को क्षेत्र के विधायक अशोक राणा के हस्तक्षेप के बाद पूर्वी नहर गंगा निर्माण खंड- 6 के अधिकारियों ने धामपुर के शिखर सीनियर सेंकेंड्री स्कूल में हवन कर कोटरा रजवहा में आए अवरोधों को खत्म कराया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी चलाकर अवरोधों को खत्म कर रजबहे की खोदाई शुरू की। विधायक का कहना है कि कोटरा रजवहा के चालू हो जाने से धामपुर क्षेत्र के क्षेत्र हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। हजारों हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने से किसानों को की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भीषण गर्मी में वाटर लेवल डाउन नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्वी नहर निर्माण खंड 6 नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता त्रिलोकचंद लांबा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, सहायक अभियंता ईश्वर चंद ,जेई विपिन कुमार कैलाश चंद, डॉक्टर हरिकांत सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें