फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग पर फरवरी के बाद दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र से निकलने वाला मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग पर अब फरवरी के बाद ही वाहन दौड़ सकेंगे। एनएचए के उच्चाधिकारियों की टीम ने बाईपास मार्ग का सर्वे किया। टीम ने कुछ प्वाइंटों पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र से कोटद्वार के लिए मेरठ-पौड़ी हाईवे बाईपास मार्ग बनकर तैयार हो गया है। एनएचए के उच्चाधिकारियों की टीम को बाईपास मार्ग का निरीक्षण करना था। हाल ही में फोरलेन के अधिकारियों के साथ टीम ने बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। टीम ने फोरलेन के अधिकारियों को कुछ प्वाइंटों पर काम करने और अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों ने अभी बाईपास मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने तिथि घोषित नहीं की है। उधर, एनएचए के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा का कहना है कि कोटद्वार बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कुछ प्वाइंटों पर काम करना बाकी है। फरवरी, 2026 तक कार्य पूरा करने की संभावना है। उसके बाद ही बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें