फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद में आठ दिन से जल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफाबाद में आठ दिन से जल आपूर्ति ठप
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में ओवरहैड टैंक की मोटर फुंकने से पेयजल सप्लाई की आपूर्ति पिछले आठ दिन से ठप पड़ी है। जल आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने ओवरहैड टैंक के ऑपरेटर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव आसफाबाद के ग्रामीणों ने बताया कि आठ दिन पूर्व गांव को पानी की आपूर्ति करने वाले ओवरहैड टैंक की मोटर फुंक गई थी। विभागीय अधिकारियों को कई बार मोटर की मरम्मत कराने के लिए कहा गया। लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आठ दिन बीतने के बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं कराई जा सकी। पानी की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को आसफाबाद चमन के टैंक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। कार्यालय पर उपस्थित ऑपरेटर योगराज सिंह का घेराव कर खूब खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं करने पर विभागीय अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। ऑपरेटर योगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से अवगत करा दिया है। मोटर रिपेयरिंग के लिए भेज दी गई है। जल निगम के जेई शुभम सक्सेना ने दो दिन के भीतर समस्या के समाधान की बात कही है। इस मौके पर मोहम्मद रफी, पुखराज सिंह, अजय कुमार, मोनू कुमार, राकेश कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें