कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत एक वाटर हॉल पर पानी पीता बाघ। स्रोत वन विभाग।
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीव वन विभाग द्वारा बनाए गए पानी के कुंडों पर पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत कालागढ़, ढेला व झिरना रेंज के जंगल आते हैं। वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी की ओर भी आ जाते हैं।
वन विभाग का दावा है कि वनों में वन्यजीवों के पानी पीने के लिए पानी के कुंड बनाए गए है जिनमें पानी उचित मात्रा में मौजूद है और वन्यजीव वहां पहुंच रहे हैं।
n 61 वाटरहोल, सभी पानी से लबालब : कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि कालागढ़ उपखंड की रेंज झिरना में 30, ढेला में 18 और कालागढ़ में 13 वाटर होल हैं। सभी पानी से भरे है। वन्यजीव वहां आकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गश्ती दल चौकस हैं। पानी नियमित रूप से भरा जा रहा है।