फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़कों पर पानी, नदियों में उफान, गिरा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार को बिजनौर शहर में जबरदस्त बारिश हुई। शहर की नई बस्ती, आवास विकास सहित कई कॉलोनियों में जलभराव से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त स्कूलों में सोमवार सात सितंबर का अवकाश घोषित किया है। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि समस्त बोर्ड के स्कूल सात सितंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को बिजनौर तहसील में 134 मिमी बारिश हुई। जबकि नजीबाबाद तहसील में सबसे कम 43 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा धामपुर क्षेत्र में 107 मिमी और नगीना में 46 मिमी बारिश दर्ज हुई। चांदपुर में 120 मिमी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी कुछ दिन तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
वहीं पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते बिजनौर बैराज पर भी गंगा में उफान है। रविवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का वास्तविक जलस्तर 218.70 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मकान गिरने से घर में रखा सामान नष्ट : नूरपुर। गांव गोहावर जैत में मजदूर राधेश्याम अपनी पत्नी रामों देवी और परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मकान की कच्ची दीवारें पानी सोखकर कमजोर हो गईं और शनिवार रात कच्ची दीवारें और छत सहित पूरा मकान ढह गया।
घटना से पहले सभी के सभी सदस्य घर में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद और रहने के लिए अस्थायी व्यवस्था की मांग की है। वहीं, लेखपाल नरेंद्र पाल सिंह ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की बात कही है। ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें