फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कॉलोनी हुई जलमग्न, कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
नजीबाबाद की तहसील कॉलोनी में भरा गंदा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
तहसील कॉलोनी में भरा पानी, कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। बारिश होने के कारण तहसील कॉलोनी में कई लोगों के घरों के आगे और कॉलोनी मार्ग पर पानी भर जाने से आवाजाही में परेशानी हो रही है।
नजीबाबाद तहसील में मंदिर के निकट कर्मचारियों के आवास हैं। जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु न होने से हल्की बरसात होते ही आवास के भीतर और आवास संपर्क मार्ग पर एक से दो फीट पानी भर जाता है। शनिवार की देर रात और रविवार की तड़के हुई बारिश से तहसील कॉलोनी स्थित मंदिर के पीछे का भाग जलमग्न हो गया। आवास में पानी भरने से घरेलू सामान पानी में डूब गया। क्षेत्रीय निवासियों नरेश, सतपाल, दयावती, दिलशाद, अश्वनी, सरोज, सोमवती, अजय, राजकुमार आदि का कहना है कि कॉलोनी में जलनिकासी काफी समय से अवरुद्ध है। आसपास के क्षेत्रों में हर समय गंदा पानी रुका रहता है। तहसील और नगरपालिका परिषद प्रशासन को कई बार जल निकासी सुचारु कराने को कहा गया। आश्वासन मिला लेकिन काम नहीं हुआ। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां-तहां सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है लेकिन तहसील की कॉलोनी को संक्रमित माहौल की आशंका से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे।
जल्द सुचारु होगी जल निकासी: तहसीलदार
नजीबाबाद। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जल निकासी सुचारु कराने के लिए नगरपालिका परिषद प्रशासन को कहा गया है। जल्द ही कॉलोनी की पानी की निकासी सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल भराव समस्या है पुरानी
नजीबाबाद। तहसील कॉलोनी से जुड़ा मुगलूशाह पजाया क्षेत्र है। यह वही क्षेत्र है जहां हर साल वर्षा होते ही दर्जनों मकान जलमग्न हो जाते हैं। अजमलखां रोड सहित संपर्क मार्गों पर एक से दो फीट पानी भर जाता है। बरसात में कई-कई दिन तक मजदूर पेशा परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जल पाते।

जीबाबाद की तहसील कॉलोनी में आवास में पानी भरने से डूबा सामान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें