फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द और मुस्सेपुर में नालियां चोक होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। आवाजाही में परेशानी होने और एक महीने से नालियों की सफाई न होने के कारण ग्रामीणों में सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है।
मंडावली की ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव की नालियां गंदगी से पटी होने और सड़कों पर गंदा पानी बहने के कारण प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुलेमान, अब्दुल, खालिक, नदीम, मो. इमरान, मो. हारुन, यूसुफ महबूब आदि ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी तैनात होने के बाद भी एक महीने से गांव में नालियों की सफाई नहीं हुई। कूड़ा करकट और पॉलिथीन इकट्ठा होने से नालियां चोक हो गई हैं, जिस कारण गांव का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुस्सेपुर निवासी शरीफ, अकरम, साबिर, जलालुद्दीन, विनोद, रामकिशन का कहना है कि गांव में करीब डेढ़ माह से सफाई कर्मचारी नदारद हैं। जिस कारण गांव की सड़कों और नालियों का गंदगी से बुरा हाल है। नालियां गंदगी से पटी होने के कारण आए दिन सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तीन सफाई कर्मचारियों तैनाती होने के बाद भी स्वयं ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सफाई न करने पर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एडीओ पंचायत ऋषि कुमार का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जांच कराकर कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें