फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में मृत मिला वन दरोगा

विज्ञापन
नजीबाबाद में वन दरोगा की मौत पर जानकारी करते सीओ गजेंद्र पाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आवास में मृत मिला वन दरोगा
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। वन विभाग की गुलालवाली चौकी पर तैनात वन दरोगा रमेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास पर मौत हो गई।
बिजनौर के गांव आदमपुर निवासी 56 वर्षीय वन दरोगा रमेश सिंह अपने आवास पर शुक्रवार सुबह मृत मिले। सूचना पर साहनपुर के वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, एसआई घनश्याम वशिष्ठ घटनास्थल पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन दरोगा शराब पीने के आदी थे। वे गुलालवाली चौकी पर तैनात थे। मंडावली पुलिस ने वन दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।

वन दरोगा रमेश सिंह (फाइल फोटो)।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें