नजीबाबाद। नगर के मुनीरगंज तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने के लिए उच्च क्षमता का नलकूप निर्माण कराया जा रहा है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि शहबाज खान ने नलकूप बोरिंग का शुभारंभ किया।
नगरपालिका परिषद के जलकल विभाग द्वारा पेयजल सुधार योजना में हाल ही में उच्च क्षमता के नलकूप निर्माण कराने के बाद मुनीरगंज क्षेत्र में नया नलकूप स्थापित कराया जा रहा है। चेयरपर्सन सबिया निशात और पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने हाल ही में मुनीरगंज स्थित नगरपालिका आराजी में क्षेत्र के पेयजल संकट दूर करने के लिए जलकल अभियंता मूलचंद को तत्काल नलकूप बोरिंग शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को चेयरपर्सन प्रतिनिधि शहबाज खान ने जेई उमेश बाबू, जलकल अभियंता मूलचंद की उपस्थिति में मुनीरगंज में उच्च क्षमता के नलकूप निर्माण योजना का शुभारंभ किया। नलकूप का निर्माण होने से मुनीरगंज, हवेलीतला, मोहल्ला बिसातियान और पालोमल कॉलोनी क्षेत्र में पिछले काफी समय से चली आ रही पेयजल समस्या का निदान होगा। इस अवसर पर नगरपालिका सदस्य शमशाद, डा.वसीम, मो.दानिश एड., आसिफ पठान सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।