फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पर्यटन पर युद्ध का असर, बुकिंग के बावजूद नहीं आए 27 पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। अमेरिका-इस्राइल और ईरान में छिड़ी जंग और अन्य कई देशों में युद्ध जैसे हालात का पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के भ्रमण को आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। 28 फरवरी से 15 मार्च तक बुकिंग कराने के बावजूद 27 विदेशी पर्यटक यहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

युद्ध के चलते अनेक देशों की हवाई यात्राएं प्रभावित हो रहीं हैं। इसका असर कार्बेट पार्क के पर्यटन पर भी पड़ा है। पार्क वार्डन बिंदरपाल के अनुसार प्रतिदिन पर्यटक पार्क में जा रहे हैं। विदेशी पर्यटक कुछ कम हो गए हैं। भारतीय पर्यटक ढिकाला, बिजरानी, ढेला व झिरना में भ्रमण कर रहे हैं। पार्क में नियमों के अनुसार पर्यटकों को रामनगर स्वागत कार्यालय से परमिट जारी किया जा रहा है। अमेरिका, बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, स्विटरलैंड, जर्मनी, आयरलैंड, नीदरलैंड व यूके के 27 पर्यटक बुकिंग के बावजूद दिवस भ्रमण के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, कनाडा, चीन, यूएस माईनर आईलैंड, साईप्रस, सीजेडईसीएच, नीदरलैंड, इक्वाडोर, मिश्र, मॉरिशस, इंग्लैंड समेत अन्य कई देशों के पर्यटकों ने पार्क में प्रवेश किया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला के अनुसार 28 फरवरी से 15 मार्च के दौरान विदेशों से 335 पर्यटकों ने दिवस भ्रमण के लिए आवेदन किया था। इनमें से 308 ही पहुंचे। पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें