फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार के लिए मतदान आज
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के आज हो रहे मतदान में सात पदों के लिए 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 1545 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मतदान के कारण 23 दिसंबर को अधिवक्ता पूर्णत: न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
प्रतिष्ठा के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अजित पंवार, सत्येंद्र कुमार व राजीव कुमार चौहान के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी आलोक गोविल, अरविंद विश्वकर्मा, हरि सिंह भारतीय व पंकज कुमार मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कोमेंद्र सिंह व नीरज कुमार के बीच सीधी टक्कर है। महासचिव पद पर अमित राठी, रामेंद्र सिंह व आदिल सिद्दीकी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। कोषाध्यक्ष पद पर आदेश दाहिमा, मोहित त्यागी व प्रमोद कुमार मैदान में हैं। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए चार प्रत्याशी अतुल गुप्ता, मोहम्मद आदिल अहमद, रवि मेहरा, विवेक कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए तीन प्रत्याशी जावेद अहमद, कैलाश सिंह व रईस खान के बीच मुकाबला है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों के कैंप चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह व राधेश्याम चिकारा के अनुसार सिर्फ उन्हीं मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया जाएगा जो मतदान के समय अपना सीओपी नंबर कार्ड या परीक्षा पात्रता का पास होने का प्रमाणपत्र लाएंगे। मतदान जजी स्थित जिला बार हॉल में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना शाम साढ़े पांच बजे से अंतिम परिणाम घोषित होने तक चलेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा ने एसपी को पत्र भेजकर इस अवसर पर पुलिस फोर्स तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें