ग्राहक सेवा केंद्र पर लाखों की चोरी निकली झूठी
स्योहारा। ग्राहक सेवा केंद्र की बैंक शाखा से लाखों की चोरी सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में रुपयों की चोरी की बात गलत पाई गई।
गांव ठाठ में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अरुण कुमार ने पुलिस में तहरीर दी कि सेवा केंद्र से चार लाख रुपये तथा तीन मोबाइल चोरी हो गए हैं। सीओ अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। जांच में लाखों की चोरी गलत पाया गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि बीती रात ठाठ स्थित इस ग्राहक सेवा केंद्र पर चोरी हुई है। लेकिन जांच में तीन मोबाइल फोन ही चोरी होना पाया गया। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अरुण कुमार पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता था। वर्तमान में यह मोबाइल की दुकान है।