रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक
नजीबाबाद। एनआईआईटी के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता में पंकज कुमार और तसलीम खान की रंगोली ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एनआईआईटी के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायरेक्टर जनरल डॉ. विधु द्विवेदी ने कहा कि मतदान करना सभी मतदाताओं का कर्तव्य है। छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टोली बनाकर स्लोगन युक्त रंगोलियां बनाईं। जिसमें पंकज कुमार व तसलीम खान की रंगोली ने प्रथम, कल्पना व आकांक्षा की रंगोली ने द्वितीय, शुमाइला व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. अनम खान, मनीषा गुप्ता और शादमा परवीन शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसवर पर प्राचार्या डॉ. नीलावती, डॉ. नवनीत राजपूत, कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ. नेहा चौहान, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. राम किशोर सिंह, जसवंत सिंह, दीपा सिंह, अमन शर्मा, सपना वर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, आंचल शर्मा, शिखा राठी आदि मौजूद रहे।