नजीबाबाद में हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर और एनआईआईटी नजीबाबाद में मतदान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने और कम से कम पांच मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।
हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में डीआईओएस राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, एबीएसए शिवकुमार के निर्देशन में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। स्वीप कोआर्डिनेटर डा.निशांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ.राखी अग्रवाल ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वयं मतदान करने और कम से कम पांच मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
डा.वर्षा अग्रवाल और डा.अतीक दानिश के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में मतदान जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य प्रेमराज, शाकिर हुसैन, मंजू गुप्ता, आयशा सहित स्वीप टीम के जावेद विनीता, बबीता, कविता, राजकुमार, केके मौलिक, जालिम उपस्थित रहे। एनआईआईटी में मतदाता जागरूकता एवं नैतिक मतदान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वाद-विवाद, पोस्टर्स और स्टीकर्स प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता की अभिव्यक्तियां पेश कीं। एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित मतदान जागरूकता संगोष्ठी में नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डा.भूपेंद्र सिंह, आरएम माहेश्वरी, नवनीत राजपूत, डॉ.रामकिशोर सहित संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
‘अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करें’
किरतपुर में हिंदू इंटर कॉलेज में अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक आरके सिंह वे जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने किया। वक्ताओं ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना काम बाद में करें पहले मतदान के लिए मतदान स्थल पर अवश्य जाएं। सोमवार को स्थानीय हिंदू इंटर कॉलेज में शासन के आदेशानुसार आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जीजीआईसी किरतपुर, सरस्वती शिशु मंदिर, एलडीआर, ग्रीन फील्ड, जीजीआईसी पाडला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित जनों को शपथग्रहण करवाई गई। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम राज के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सीडीपीओ अनीता, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना, कविता शर्मा, ब्रजवीर, तलमीज अंसारी, सुधांशु, प्रेम राज, चंद्रवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, वर्षा अग्रवाल, गुरविंदर कौर आदि रहे।