फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विदुर कुटी की बदलेगी सूरत

Thu, 15 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के विदुर कुटी क्षेत्र में ‌‌िस्‌थ‌त मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के विदुर कुटी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए संबधित अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विदुर  कुटी को आधुनिक धार्मिक स्थल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ताकि देश और विदेश के लोगों के लिए यह आकर्षक पर्यटन स्थल बन सकें। उन्होंने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि विदुर कुटी पर बस स्टॉप बनाए ओर वहां से आने-जाने वाली बसों को रुकना अनिवार्य करें।

सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि विदुर कुटी क्षेत्र को पूरी तरह बाढ़ मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाए ताकि इस स्थान पर कोई भी स्थल बाढ़ से प्रभावित न होने पाए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदुर कुटी और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यकरण के लिए कार्य करें । 
विज्ञापन


स्थल पर स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करें ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को आनंद प्राप्त हो सके। विदुर कुटी क्षेत्र के मुख्य परिसर में कैफीटेरिया, शौचालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद भारतेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, सिंचाई, परिवहन विद्युत विभाग के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें