फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कुपोषण व नेत्रदोष दूर करने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत करीब पौने पांच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। सभी टीकाकरण केंद्रों पर 21 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा।
बच्चों को अनेक तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है और खुराक भी पिलाई जाती है। पोलियो की खुराक भी इसी अभियान का हिस्सा है। आजकल बच्चों में कुपोषण और नेत्रदोष के काफी मामले सामने आ रहे हैं। खानपान की चीजों में विटामिन ए की कमी की वजह से ये मामले सामने आ रहे हैं। शासन ने विटामिन ए की कमी को पूरा कराने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को सभी टीकाकरण केंद्रों पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। 16 माह तक के बच्चों को एक एमएल व इससे अधिक आयु के बच्चों को दो एमएल खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर पिलाएं खुराक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार 22 दिसंबर से सभी केंद्रों पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएंगी। सभी माता पिता नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को खुराक जरूर पिलवाएं।
टीकाकरण केंद्र पात्र बच्चे
चंदक 37217
हल्दौर 37551
नहटौर 31974
धामपुर 37772
स्योहारा 34099
कासमपुर गढ़ी 34125
कोतवाली 49866
किरतपुर 30838
नजीबाबाद 51093
नूरपुर 42181
जलीलपुर 44228
बिजनौर पीपीसी 11886
धामपुर पीपीसी 8476
नगीना पीपीसी 12134
नजीबाबाद पीपीसी 11279
नोट: बच्चों की संख्या स्वास्थ्य विभाग से ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें