फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए जल्द होगा गांवों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए आसपास के गांव का जल्द चयन किया जाएगा। इसके लिए अब पालिका की ओर से तेजी से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि धामपुर नगर पालिका का सीमा विस्तार होना बहुत जरूरी है। बतौर रिकॉर्ड, धामपुर नगर पालिका की आबादी 52000 हैं। लगभग 3.30 किलोमीटर की परिधि में नगर पालिका बसी है। जबकि आसपास के कई गांव नगर पालिका से सटे हैं। यदि इन गांवों को धामपुर की नगर पालिका में शामिल कर लिया जाए तो आबादी भी बढ़ जाएगी और सीमा विस्तार हो जाएगा। ऐसा होने पर सरकार की ओर से विकास के लिए धन की ग्रांट भी बढ़ेगी।
इस समय 12वें राज्य वित्त आयोग की धनराशि ही नगर पालिका को विकास के लिए मिल रही है। यह धनराशि धामपुर नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में चली जाती है। नगर पालिका की आमदनी को बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय से जमीन के सर्किल रेट के आधार पर तुलनात्मक पालिका संपत्ति का किराया बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें