चंदक। क्षेत्र के गांव अंगाखेड़ी के पूर्व प्रधान संजीव कुमार का गांव के पास ही मुर्गी फार्म है। मंगलवार की रात फार्म की रखवाली करने वाले पालतू कुत्ते को गुलदार उठाकर ले गया। तलाश करने पर बुधवार को कुत्ता नहर के पास मरा हुआ मिला। कुत्ते के शरीर के हिस्से को किसी जानवर ने खाया था। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस जगह गुलदार दिखाई दे रहा है। कुत्ते के गले पर दांतों के निशान मिले हैं। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है।