धामपुर। गांव टपरोला के जंगल में बृहस्पतिवार को दो शावकों के साथ गुलदार दिखने से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
गांव के महावीर सिंह, भूदेव सिंह, गौरव कुमार आदि का कहना है कि गुलदार पिछले कई दिनों से जंगल में दिखाई दे रहे हैं। जिसके डर की वजह से लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने गांव के जंगल में दिन में शावकों के साथ गुलदार को देखा। जंगल में काम रहे लोग परिवार के साथ घरों की ओर दौड़ पड़े। रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि स्टाफ की ओर से जंगल में गुलदार पर निगरानी की जा रही है। जल्दी गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।