रेहड़। गांव हर्रावाला में खेत में गुलदार के शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के शावकों को पकड़ने की मांग की है।
आशीष, विजय, चंद्रवीर, अशोक, राजेश आदि ने बताया की गांव के समीप देवी मंदिर तरा तालाब के ठीक सामने सड़क में दूसरी ओर के खेतों में गुलदार के शावक दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को खेतों में चारा लेने गई महिलाओं ने शावकों को देखा। कई ग्रामीणों ने खेत में गुलदार के गुर्राने की बात भी कही है। खेतों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने परिजनों एवं पशुओं की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार एवं शावकों को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा नगीना रेंज मजरुल हसन ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। अब शावक खेतों में नहीं है। फिर भी ग्रामीणों को सचेत रहने को कहा गया है।