फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन, सर्पदंश से हुई खुर्शीद की मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पुराना धामपुर में सर्पदंश से मौत के बाद मृतक के घर जमा भीड़ स्रोत संवाद
विज्ञापन
धामपुर। सांप पकड़ने में महारथ रखने वाले खुर्शीद (50) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन पहले तो झाड़-फूंक में लगे रहे लेकिन जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार भी किया, लेकिन उसकी जान नही बचाई जा सकी।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र शबी ने बताया कि उसके पिता सांप पकड़ने का हुनर जानते थे। शुक्रवार को कहीं से सूचना मिलने पर खुर्शीद नगीना मार्ग पर सांप पकड़ने गए थे। जहां उन्हें सांप ने डस लिया। घर लौटने पर खुर्शीद और उसके परिजन झाड़-फूंक में लग रहे। काफी देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने खुर्शीद को एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह छह बच्चों का पिता था। घटना के बाद परिजनों में शोक है। लोगों को कहना है कि खुर्शीद जहरीले सांपों को भी पकड़ने का हुनर रखता था, लेकिन सांप के काटने से ही उसकी मौत होगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें