फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए आपस में भिड़ रहे हैं गांव वाले और मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए आपस में भिड़ रहे हैं गांव वाले और मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। बाहर से आने वाले काफी मजदूर होम क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहे हैं। तो वहीं कुछ जगह पर गांवों में ही हॉट स्पॉट में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। जांच कराने को लेकर गांव वाले और मजदूर आपस में भिड़ रहे हैं। इस भिड़ंत में जिले में एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों या जिलों से आने वाले मजदूरों की प्रशासन स्वास्थ्य जांच करा रहा है औ उन्हें होम क्वारंटीन कर रहा है। जहां कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उस एरिया को सील किया जा रहा है। लेकिन ऐसे एरिया में लॉकडाउन का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। गांव पावटी हॉट स्पॉट में शामिल है लेकिन वहां लॉकडाउन हवा हवाई बना हुआ है। गांव वाले बिना रोकटोक के घूम रहे हैं। हल्दौर के ही गांव शफीपुर में बाहर से आए मजदूर चुपचाप गांव में ठहरे हुए हैं। प्रशासन ने पता लगने पर इन लोगों को होम क्वारंटीन किया तो ये लोग गांव में खुलेआम क्रिकेट खेल रहे हैं। गांव वालों ने इनकी शिकायत पुलिस से की है। नहटौर थाने के गांव मलकपुर में तो बाहर से आए मंजीत ने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया तो उसकी गांव वालों से भिड़ंत ही हो गई। इस विवाद में मंजीत की मौत हो गई। कोतवाली शहर के गांव गजरौलाशिव में बाहर से आए मजदूरों की कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए गांव में हंगामा हुआ। गांव वाले मजदूरों से कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए कह रहे थे जबकि मजदूर मना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें