फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई से गांव-गांव बनाये जाएंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
26 जुलाई से गांव-गांव बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए शासन ने 26 जुलाई से गांव-गांव जाकर गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश स्वास्थ्य व िभाग को दिया है। अफसरों के अनुुसार इस योजना के अंतर्गत जिले में अब तक कुल तीन लाख 12 हजार 686 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 25 हजार 590 गोल्डन कार्डधारकों ने विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार कराकर लाभ लिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा देना है, जो रुपयों के अभाव में अपना विभिन्न बीमारियों का उपचार नहीं करा सकते थे और मरीज की मौत तक हो जाती थी। जनपद बिजनौर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक कुल तीन लाख 12 हजार 686 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं, जबकि 25 हजार 590 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज कराकर इसका लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 26 जुलाई से ग्राम स्तर पर गोल्डन कार्ड शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपने गोल्डन कार्ड बनवा लें, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें परेेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें