फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने दिया तहसील में धरना

Tue, 22 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर तहसील में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के धरने में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने सहित अनेक मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों व गांव वालों ने तहसील में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुज सिंह व तहसीलदार राजेश वर्मा को सौंपकर मांगों को शीघ्र मानने को कहा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा योजना, आवास, पेंशन, शौचालय आदि का लाभ सभी पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र और प्रधान अधिकारियों के चक्कर काट रहे  हैं। मुख्यमंत्री से सभी योजनाओं  का लाभ पात्रों को देने की मांग की  गई। धरने का संचालन पीसी चक्रवर्ती ने किया। धरने में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, संजू रानी, शिल्पी चौधरी, अजय कुमार,सुधीर कुमार, प्रदीप अधिकारी, शौकत अली आदि मौजूद रहे। 
वहीं नगीना में ग्राम स्वराज हक अधिकार महासम्मेलन के की ओर से तहसील परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन  किया गया। ब्लॉक कोतवाली के 149 ग्राम प्रधानों ने अपनी       विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिशिर कुमार को सौंपा।  सभा को      शाहिद उस्मानी, रिषीपाल सिंह, जयपाल सिंह, लोकनाथ सिंह, बलवीर, शीला देवी, रामकली, प्रधानपति आफताब अंसारी समेत अनेक प्रधानों ने संबोधित किया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत में ठप पड़े कार्यों को सुचारु कराने, ग्राम पंचायतों में पांच लाख रुपये तक       के कार्यों की स्वीकृति ब्लॉक स्तर पर कराने, ग्राम प्रधान संघ के       लिए कार्यालय की व्यवस्था कराने, ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, विकास कार्यों के लिए 30-40 ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी खेत से      उठवाने की स्वीकृति देने, आदि की तत्काल व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। धरना स्थल पर चांद सिंह ने अध्यक्षता और सतीश ने संचालन किया।
विज्ञापन


प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद में प्रधानसंघ ने विकास कार्यों में प्रधानों के सामने आ रही समस्याओं के प्रति प्रशासन और शासन की उपेक्षाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मिट्टी का कार्य कराने में आ रही समस्याओं के साथ राशन कार्ड में अपात्रों के नाम दर्ज होने, ग्राम पंचायत की संपत्तियों पर अवैध कब्जे होने, विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त की गई। किसान सहकारी समिति भागूवाला के चेयरमैन तपराज सिंह की अध्यक्षता एवं ब्रजराज सिंह के संचालन में बैठक करने के बाद ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम वीके सिंह को ग्राम पंचायत विकास में आ रही व्यवहारिक समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में बनी सूची से अपात्रों को बाहर करने की मांग की। ग्राम पंचायतों में पेंशन के पात्रों का चयन कर शीघ्र पेंशन दिलाने की मांग की। एसडीएम ने प्रधानों को समस्याओं के निवारण के लिए प्रशासन की ओर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिले ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि में किरतपुर के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, नजीबाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष रोहिताश सिंह, शिव ध्यान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें