फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में कांग्रेसियों ने पुराने 500 व एक हजार के नोटबंदी के विरोध में हाथ में कटोरा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी के राज में कटोरा जनता के हाथ में नारे लगाकर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुज सिंह को सौंपते  हुए केंद्र सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और हाथ में कटोरा व सिक्के लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। 
जिला प्रभारी मोहम्मद जाहिद अंसारी व पर्यवेक्षक कलीम मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के नोटबंदी का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। इससे जनता को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। जनता अपने ही रुपये निकालने के लिए बैंकों व एटीएम के बाहर घंटों खड़ी रहती है। रुपये नहीं मिलने पर जनता दूसरों  से रुपये उधार लेने को मजबूर है। इस मौके पर अनूप वाल्मीकि, नजाकत अलवी, मीनू गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, किशन कुमार, हुमायूं बेग, प्रदीप ठाकुर, अरशद प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें