फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधान व पंचायत कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों और पंचायत कर्मचारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायतीराज विभाग के 40 अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीकाकरण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा पत्र दिए हैं। सभी ने अपनी पंचायतों में सघन टीकाकरण अभियान चलाया है। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी की कर्तव्य निष्ठा को सराहा है।
डीएम उमेश मिश्रा ने कोरोना से बचाव के लिए शुरू टीकाकरण अभियान को गति देने में विशेष दिलचस्पी ली है। पंचायतों में इसके लिए सघन अभियान चला, जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। सभी में निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया। समितियों की कोरोना संक्रमण काल में जिम्मेदारी तय की गई। जिनमें वैक्टर जनित बीमारियों का संक्रमण रोकने समेत कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण प्राथमिकता है। इसके लिए ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी एवं पंचायत सचिवों को कार्य योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायतों ने टीकाकरण अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई है। ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। कुछ ग्राम प्रधानों, अधिकारियों, सचिव का कार्य सराहनीय रहा है। इसको देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने आठ ग्राम प्रधानों, नौ ग्राम पंचायत सचिव, तीन सहायक विकास अधिकारी, 17 पंचायत सहायक , तीन जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, को प्रशंसा पत्र दिए हैं। कहा कि इनका कार्य अन्य को प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

ये हुए हैं सम्मानित
ग्राम प्रधान स्योहारा ब्लॉक की पंचायत चांगीपुर, मौहम्मदपुर देवमल की रशीदपुर गढ़ी व शेखुपुरा, धामपुर की मौहम्मदपुर सादा, हल्दौर की धर्मपुरा व सिसौना, तथा नजीबाबाद ब्लॉक की पंचायत जालबपुर गूदड़। सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार, सुशील कुमार, तथा करुणा चौहान, पंचायत सचिव हेमेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, इरफान अली मंसूर, धीरज कुमार, कृपाल सिंह, नीरज कुमार, एकेशवर सुंदरीयाल, आशीष कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लव कुमार, अंकुर शर्मा, चंद्रेश कुमार राय। इसके अतिरिक्त 17 पंचायत सहायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें