विकास दीपोत्सव मेले का उद्घाटन किया
नगीना। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए विकास भव्य दीपोत्सव मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने फीता काटकर किया।
बृहस्पतिवार रात्रि हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर लगे विकास दीपोत्सव मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने व मनोरंजन का अवसर मिलता है। उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, ईओ इंद्रपाल सिंह आदि के साथ मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर जानकारी हासिल की। इस मौके पर चार पथ विक्रेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, भाजपा नेता इंजीनियर अमित गुप्ता, सभासद गोपाल शर्मा, नामित सभासद संजय शर्मा, महावीर सैनी,पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी फूल सिंह, पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदन पाल सिंह, इफ्तेखार जैदी, तलत अहमद,असलम आदि मौजूद रहे।