महिला के आरोप में चल रही जांच
-मुख्य विकास अधिकारी ने पीड़िता और आरोपी बाबू के दर्ज किए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विकास भवन में तैनात एक बाबू पर शादी का झांसा देकर लगातार सात सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पीड़िता की ओर से पुलिस और आरोपी के विभाग में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
एक महिला ने पिछले दिनों पुलिस और विकास भवन में शिकायत की थी। जिसमें उसने विकास भवन में तैनात बाबू पर शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला शादीशुदा है, जिसके अपने पति से अनबन के बाद प्रधान सहायक से संबंध हो गए। महिला बाबू के साथ भी रही। शिकायत मिलने के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र भी पहुंचा था। उधर, मामला जिला विकास अधिकारी तक भी पहुंचा, जिस पर जिला विकास अधिकारी ने पीड़िता और आरोपी बाबू दोनों को तलब किया। उधर इस मामले को लेकर विकास भवन समेत ग्राम्य विकास में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
वर्जन::
महिला शादीशुदा है और विकास भवन के बाबू के साथ भी रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी
महिला और बाबू को बुलाया गया था, दोनों के बयान लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में संलिप्तता तो मिली है। मगर पुलिस की कार्रवाई के बाद ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -रचना गुप्ता, जिला विकास अधिकारी