फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विजयपाल ने नहीं की राम-राम तो कर दिया राम नाम सत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। इसे भतीजे की हत्या का गुस्सा कहें या हीनभावना... खेत पर काम कर रहे विजयपाल की डालचंद ने अचानक ही हत्या कर दी। पुलिस बता रही है कि दो दिन पहले विजयपाल और डालचंद के बेटे दीपक के बीच कहासुनी हुई थी। अब डालचंद उधर से गुजरा तो विजयपाल ने राम राम नहीं की। इस पर डालचंद ने यह कहते हुए हमला बोल दिया कि तुम्हारा दिमाग बहुत खराब हो गया है।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दो दिन पहले विजयपाल सैनी ने डालचंद के बेटे दीपक से कुछ बोल दिया था। यह बात डालचंद को नागवार गुजरी। उधर, लोगों का कहना है कि मंगलवार को पड़ोसी गांव जीतपुरा के एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डालचंद गंगा घाट पर गया था। वहां से लौटने के बाद डालचंद ने गंज में शराब पी, इसके बाद गांव की ओर चल दिया।
विज्ञापन

गांव गांवड़ी बुजुर्ग की आबादी से दौ सौ मीटर पहले अपने खेत में काम कर रहे विजयपाल सैनी से डालचंद की नोकझोंक हुई। खुफिया इकाई की जांच में सामने आया कि डालचंद ने शराब के नशे में विजयपाल को खेत से सड़क किनारे बुलाया।
विज्ञापन

उधर, विजयपाल ने राम राम नहीं की। इस पर आरोपी डालचंद बोला कि तुम्हारेे बहुत दिमाग खराब हो गए हैं। यह कहते हुए हत्यारोपी डालचंद ने विजयपाल के सिर में पाठल से वार कर दिए। इसमें विजयपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें