संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में गन्ना पेराई के लिए दस चीनी मिल हैं। इन चीनी मिलों के गन्ना पेराई क्षेत्रफल दो लाख 68 हजार है। चालू पेराई सत्र में स्योहारा, बहादरपुर, बुंदकी, चांगीपुर चीनी मिल एडवांस भुगतान कर रखा है।
बिजनौर, बरकातपुर, नजीबाबाद, चांदपुर, धामपुर चीनी मिल पर बकाया भुगतान चल रहा है। परंतु जिले की बिलाई चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान करने में सबसे फिसड्डी साबित हो रही है। बिलाई चीनी मिल पर चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य का 13524.27 लाख रुपये बकाया भुगतान चल रहा है। बकाया भुगतान को लेकर किसान आंदोलन करते रहते हैं।
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि बिलाई चीनी मिल पर भुगतान करने में पीछे है। चार चीनी मिल एडवांस में भुगतान कर रही है।
धामपुर चीनी मिल करीब 94 प्रतिशत खरीदे गन्ने का भुगतान कर चुकी है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। चीनी मिलों की भुगतान की रोजाना समीक्षा की जा रही है।