- निरीक्षण में 10 से अधिक विद्युत कनेक्शनों में मिली गड़बड़ी
नजीबाबाद। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने आजाद मार्केट के विद्युत कनेक्शनों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में 10 विद्युत कनेक्शनों में अनियमितताएं पकड़ी गईं।
विजिलेंस टीम के प्रभारी माजिद अली, एसडीओ विद्युत निगम शंभूनाथ, एसडीओ गौरव पाल के साथ मोहल्ला रामपुरा हरिद्वार मार्ग स्थित आजाद मार्केट के व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। टीम ने करीब एक दर्जन विद्युत कनेक्शन में मीटर लगाने संबंधी अनियमितताएं पकड़ीं।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रामकुमार ने बताया कि करीब एक डिविजन अनाधिकृत रूप से लगे हुए बिजली मीटर मिले हैं। संबंधित मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, अभिषेक यादव, ऐश्वर्य ऐरन ने आजाद मार्केट में विद्युत कनेक्शन में अनियमितता होने और व्यापारी नेता आकर्ष सिंघल द्वारा विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बावजूद उसे विद्युत कनेक्शन गलत नाम पर दिए जाने का आरोप लगाया था।