फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता : गंगा बैराज पुल पर लगेगी सुरक्षा रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सुसाइड प्वाइंट बन चुके बिजनौर गंगा बैराज पुल पर अब सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी। ताकि कोई भी पुल से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या ना करने पाए। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने 92 लाख रुपये की लागत का सुरक्षा प्रस्ताव तैयार करके दिल्ली मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मोहल्ला जाटान की युवती ने बैराज पहुंचकर पुल से गंगा में छलांग लगा दी, जिसकी तलाश में पीएसी के गोताखोर भी लगाए गए। गंगा में कूदने का यह मामला पहला नहीं है। पांच महीने में ही 25 से अधिक लोग गंगा में कूद चुके हैं जबकि दस से अधिक लोगों को पुलिस ने सतर्कता के चलते कूदने से पहले ही रोक लिया।
बैराज पर पहुंचकर आत्महत्या करने का चलन बढ़ा तो एनएचएआई भी सतर्क हो गया। एनएचएआई की ओर करीब 92 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी। यह पुल के दोनों ओर लगेगी ताकि लोग छलांग नहीं लगाने पाए। बता दें कि रेलिंग तो अभी भी लगी है मगर उसकी ऊंचाई करीब एक मीटर ही है। अब जो रेलिंग लगेगी, उसकी ऊंचाई इतनी होगी कि कोई चढ़ ही ना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें