फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबो​धित कर
विज्ञापन
बिजनौर। बदलाव के इस दौर में सोशल मीडिया मजबूती के साथ उभरा है, जिसके फायदों के साथ नुकसान भी है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सतर्कता के साथ करें। निजी और गोपनीय जानकारी साझा न करें। यह बातें आईपीएस एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने समझाईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विवेक विश्वविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खुद पर विश्वास रखें। किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, हिम्मत ना हारें।
छात्राओं से कहा कि अगर कोई परेशान करता है या उत्पीड़न की कोशिश करता है तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने साइबर अपराध पर कहा कि अपराध का तौर तरीका बदला है। अब कोई तमंचा लेकर नहीं लूटता बल्कि आपके मोबाइल से पैसा खींचने के तरीकों को अपनाता है। मोबाइल से पैसा कैसे निकालना है, साइबर अपराधी इसी तिकड़म में लगे रहते हैं। ऐसे में आपको सचेत रहने की जरूरत है। अनजान नंबर से आनी वाली कॉल पर ओटीपी ना बताएं। किसी ऐसे लुभावने झांसे में भी ना कि आपकी रकम एक महीना या इतने दिनों में दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन

वाइस चांसलर नेरश गुप्ता ने कहा कि मोबाइल या लैपटॉप पर उतना ही समय बिताए जितना जरूरी हो। मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलने वाली जानकारी से कोई आईएएस या आईपीएस नहीं बन सकता। इसके लिए किताबे ही पढ़ना जरूरी है। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। इससे पूर्व पाठशाला का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संचालन निधि शुक्ला ने किया। इस दौरान शिप्रा त्यागी, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में विवेक यूनिवर्सिटी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें