फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगिनी का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगिनी का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

धामपुर। संगिनी पद पर कार्यरत एक महिला का आशाओं से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि संगिनी मानदेय दिलाने के नाम पर आशाओं से अवैध वसूली कर रही है। संगिनी के उत्पीड़न से परेशान एक आशा की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, आशाओं ने संगिनी के खिलाफ सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। संगिनी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भगौता निवासी संजया देवी पत्नी जसवंत सिंह अफजलगढ़ के ब्लॉक कासमपुर गढ़ी में आशा कार्यकर्ता है। आरोप है कि संगिनी पद पर कार्यरत शकुंतला देवी अपनी अधीनस्थ आशाओं से अवैध वसूली कर उन्हें प्रताड़ित करती हैं। शासन ने आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मानदेय में 750 रुपये बढ़ाकर देने के निर्देश दिए हैं। बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने के नाम पर संगिनी शकुंतला देवी आशाओं से अवैध तरीके से 250 रुपये प्रति माह वसूल रही हैं। शकुंतला ने उसका नौ माह का मानदेय रोका हुआ था। मानदेय देने के नाम पर उसने अवैध तरीके से 2250 रुपये वसूल कर लिए। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संगिनी के उत्पीड़न से संजया काफी समय से तनाव ग्रस्त थी। बृहस्पतिवार को अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमलता, रुक्मिणी, संगीता, माया देवी, आदेश रानी, ऊषा देवी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्तायों ने संगिनी द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में बिजनौर में सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र सौंपकर शकुंतला देवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, संगिनी शकुंतला देवी द्वारा आशा कार्यकर्तायों से पैसे वसूली करने का वीडियो वायरल होने से चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई। वायरल वीडियो में संगिनी शकुंतला देवी आशाओं से पैसे की मांग करते हुए तथा पैसे लेते हुए साफ सुनाई और दिखाई पड़ रही हैं। संगिनी शकुंतला देवी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया है।
---------कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - विजय कुमार याद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें