फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से काम कराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर काम करते छात्र। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छात्रों से काम कराने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। एक इंटर कॉलेज के दो छात्रों का सड़क पर गड्ढा खोदने का विडियो वायरल हो रहा है। ये छात्र पाइप डालने के लिए सड़क में गड्ढा खोद रहे हैं। वीडियो में दो छात्र खुदाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
विज्ञापन

यह वीडियो नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है । इसमें स्कूल का एक शिक्षक स्कूली छात्रों को लेकर सड़क में पाइप डालने के लिए खुदाई कराते दिखाई दे रहे हैं। छात्र फावड़े से मजदूर की तरह खुदाई कर रहे हैं। दोनों छात्र कॉलेज की यूनिफार्म भी पहने हुए हैं। वीडियो में छात्रों के पास खड़ा शिक्षक बता रहा है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्य कराया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधक लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बच्चे फील्ड में क्रिकेट मैच की पिच बनाने के लिए गए थे। सड़क पर काम कराया गया है तो इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें