स्योहारा। थाने में तैनात एक आरक्षी का हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर रील बनाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। वहीं पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित सिपाही से स्पष्टीकरण तलब किया है।
हरिद्वार में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर रील बनाते हुए एक सिपाही अमजद खान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी की सोशल मीडिया आईडी से जुड़ा बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि हिंदू धर्म में गंगा को मां का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में गंगा नदी के भीतर चप्पल पहनकर वीडियो बनाना धार्मिक आस्था के विपरीत है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस मामले को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में आरक्षी अमजद खान ने वायरल वीडियो से अपना संबंध होने से इनकार किया।