फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बरात में जमकर चलीं कुर्सियां और लाठी-डंडे, फिर समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। गांव में बस स्टैंड स्थित बैंक्वेट हॉल में लड़कियों की ओर ताकझांक करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर कुर्सियां व लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

गांव सीरवासुचंद निवासी मोहम्मद शाकिर की दो पुत्रियों की उत्तराखंड जसपुर के जटवारा मोहल्ला से दो सगे भाइयों की बरात आई थी। देर रात दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग मस्जिद में निकाह पढ़वाने चले गए। इसी बीच बरात में कुछ युवक लड़कियों की ओर ताकाझांक करने लगे। इस पर लड़की पक्ष के युवकों ने उन्हें टोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां व लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले को बढ़ता देख किसी बराती ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।
कासमपुरगढ़ी चौकी प्रभारी मनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन लेकिन लोग झगड़ते रहे। थानाध्यक्ष अफजलगढ़ बिजेंद्र सिंह राठी व रेहड़ थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद फैसला हो गया। इसके बाद निकाह की रस्म अदा की गई। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें