फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर प्राइवेट वाहनों का संचालन बंद होने से खड़े वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच वाहनों का संचालन बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। कुंभ के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर डग्गामार प्राइवेट वाहनों का संचालन रोक दिया है। उत्तराखंड डिपो की बसों का संचालन जारी है, जबकि यूपी की सीमित बसें ही चिड़ियापुर बॉर्डर तक संचालित हो रही हैं।
कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर से महाकुंभ को सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने अन्य राज्यों से आने वाले प्राइवेट और रोडवेज वाहनों पर शिकंजा कसा है। नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच चलने वाले डग्गामार वाहनों का संचालन उत्तराखंड सरकार ने 28 अप्रैल तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो इंचार्ज भाईलाल ने बताया कि नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए 30 रोडवेज और देहरादून के लिए एक मात्र रोडवेज बस संचालित की जाती थी। वर्तमान में 15 रोडवेज बस हरिद्वार के लिए संचालित हो रहीं थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चिड़ियापुर तक रोडवेज बसों का संचालन सीमित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि केवल उत्तराखंड की बसें हरिद्वार और देहरादून के लिए संचालित हो रहीं हैं। उत्तराखंड प्रशासन द्वारा प्राइवेट वाहनों पर रोक लगाने के बाद कुछ डग्गामार वाहन संचालकों ने हरिद्वार तक का किराया लगभग 200 रुपये प्रति यात्री वसूल कर यात्रियों को हाईवे से हटकर जंगल क्षेत्र के बाईपास मार्गों से हरिद्वार पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें