नजीबाबाद में नन्हें मिया के मजार पर उर्स की शुरूआत पर चादर पोशी करते जायरीन।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। सूफी संतों ने समाज को सामाजिक समरसता का पैगाम दिया है। उर्स सर्वधर्म संभाव को बढ़ावा देते हैं, यह बात नन्हें मियां मजार पर आयोजित तीन दिवसीय सालाना उर्स के उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने कही।
नन्हें मियां की मोहल्ला पाईंबाग स्थित मजार पर बुधवार की देर शाम तीन रोजा सालाना उर्स शुरू हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने सालाना उर्स का चादरपोशी के साथ उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने समाज को सामाजिक समरसता का पैगाम दिया। उर्स के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता पंकज शर्मा, अशोक चौधरी, विशाल माहेश्वरी, राजेंद्र कर्णवाल, डॉ. नईम अहमद, सूफी नजाकत अली, डॉ. जुनैद अंसारी, शराफत हुसैन, दिलशाद हुसैन, शरीफ अहमद, डॉ.अवैस अंसारी, सूफी मो. हसन, अतीक अहमद, फरीद अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उर्स के पहले दिन रजा हुसैन साबरी, इजहारूलहक सईदी, उमरदराज कव्वालों ने सूफियाना कलाम से जायरीनों का दिल जीत लिया।