फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नवरात्र पर वाहन खरीदने की धूम, 1700 वाहनों की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शारदीय नवरात्र में शुभ मुहूर्त पर नए वाहन घर लाने के लिए ग्राहकों में उत्साह है। जिलेभर में अब तक करीब 200 ट्रैक्टर, 500 कार और एक हजार बाइक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए शोरूम संचालक डिलीवरी की तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को नवरात्र से एक दिन पहले बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी भी हुई।
विज्ञापन


नवरात्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। किसान खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर खरीद रहे हैं, जबकि कार और बाइक के ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल व रंग की बुकिंग करा रहे हैं। शोरूम संचालकों को आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।


ज्वेलरी बाजार में भी बढ़ी रौनक

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम के संचालक देवांश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र को लेकर सराफा बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। 50 से ज्यादा लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखाते हुए बुकिंग कराई हैं। त्योहार पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए ग्राहक ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों को त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महंगे मोबाइल की भी हो रही बुकिंग

मोबाइल शॉप के संचालक चिराग सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में मोबाइल बाजार में भी ग्राहकों का उत्साह नजर आ रहा है। कई ग्राहकों ने 150 से महंगे स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले से बुकिंग कराई। कंपनियों के नए मॉडल और बेहतर फीचर्स वाले फोन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान मोबाइल बाजार में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।


किसानों ने जरूरत के हिसाब से की एडवांस बुकिंग: विशाल चौधरी



न्यू हॉलैंड एजेंसी डीलर विशाल चौधरी ने बताया कि नवरात्रि में डिलीवरी के लिए 21 ट्रैक्टर की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। श्राद्ध पक्ष में लोग नए वाहन खरीदना ठीक नहीं मानते हैं। इसलिए, ग्राहकों ने नवरात्रि के लिए बुकिंग कराई।

नवरात्रि में डिलीवरी के लिए पहले ही हुई बुकिंग : तुषार मंगलम

टाटा मोटर्स के एमडी तुषार मंगलम का कहना है कि शोरूम से ही नवरात्रों के दौरान 100 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी किए जाने की तैयारी है। एडवांस बुकिंग के चलते कारोबारियों को त्योहार के दौरान बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। नई कार खरीदने के लिए लोगों में भी उत्साह है। ग्राहक अपने बजट के हिसाब से कार की खरीदारी कर रहे हैं।



उनके शोरूम से 50 बाइकों की एडवांस बुकिंग: विभोर अग्रवाल

बाइक डीलर विभोर अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम से 50 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्रि में अच्छा कारोबार रहेगा। पूरे जिले में करीब एक हजार बाइकों की नवरात्रि में डिलीवरी के लिए बुकिंग होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें